श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप चालक की मौत

 

हरिद्वार। श्यामपुर-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी ग्राम के समीप मंगलवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आ रही एक बस और विपरीत दिशा से जा रही पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही चंडीघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

चंडीघाट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हादसा मंगलवार तड़के हुआ। वहीं थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अनुसार, मृतक की पहचान नवीन सैनी (36) के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *