तंजावुर। तमिलनाडु में तंजावुर के पास एक मंदिर की रथयात्रा के दौरान करंट लगने से तीन नाबालिगों सहित 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गये। मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी. बालकृष्णन ने कहा कि कालीमेडु के ग्रामीणों द्वारा गठित एक शैव प्रार्थना क्लब ने सातवीं शताब्दी के तमिल कवि-संत श्री अप्पर की याद में रथयात्रा का आयोजन किया। दुर्घटना वार्षिक चिथिरई उत्सव के दौरान हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर में दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं आशा करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक होएंगे। श्री अप्पर या थिरुनावुक्कारासर की तस्वीर वाली रथयात्रा को मंगलवार मध्यरात्रि बड़ी संख्या में भक्त खींच रहे थे। इसी दौरान करीब 12:45 बजे रथ के ऊपर 25 से 30 फुट का बिजली का सीरियल बल्ब हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। इससे रथ में आग लग गई और 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में झुलसे 13 अन्य लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह 13 वर्षीय एक नाबालिग ने दम तोड़ दिया।
Related Posts
लावा ने पूरे किए 17 वर्ष, भारत के मोबाइल उद्योग में #ProudlyIndian अग्रणी के रूप में दर्ज की मजबूत पहचान
- India Today Headlines team
- March 27, 2026
इन-हाउस लैब्स और एडवांस टेस्टिंग के साथ R&D क्षमताओं का विस्तार समान वेतन, स्किलिंग प्रोग्राम […]
ब्रिटिश काउंसिल ने UK में छात्रों के शिक्षा अनुभव को बढ़ाने के लिए एजेंट्स और काउंसलर्स की मीट की आयोजित
- India Today Headlines team
- March 1, 2024
लखनऊ। शैक्षिक अवसरों और सांस्कृतिक संबंधों के लिए, UK के अंतरराष्ट्रीय संगठन, ब्रिटिश काउंसिल ने […]
उत्तराखंड को बनाएंगे योग व वेलनेस की वैश्विक राजधानी: CM DHAMI
- India Today Headlines team
- June 21, 2025
देहरादून। उत्तराखंड में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
