देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रीयों नें गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में एस्लहॉल चौक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी माफी मांगो के नारों के साथ पुतला दहन किया। भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी एक सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिनसे यह अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है कि वे एक शहीद की पुत्र वधू तथा शहीद की पत्नी व पुत्र का अपमान करें। उन्होनें कहा देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में नेहरू-गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व0 इन्दिरा गांधी, स्व0 राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी जी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। उन्होनें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार तथा देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली स्व0 इन्दिरा गांधी की पुत्र बधू एवं स्व0 राजीव गांधी की पत्नी तथा उनके पुत्र के खिलाफ मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं के मन मे शहीदों की शहादत का कोई सम्मान नहीं है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश रमन नें कहा भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियांे ने सदैव अपने शर्मनाक कामों एवं बयानों से समाज में राजनीति कर रही महिलाओं तथा विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयानों से भाजपा की विपक्षी दल के नेताओं तथा मातृ शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है तथा उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाती हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 आरपी रतूड़ी, डॉ0 प्रतिमा सिंह, उर्मिला थापा, अनुराधा तिवाड़ी, प्रियंका भंडारी, चचंल खत्री, ममता रावत, राधिका शर्मा, सुशीला शर्मा, राधा देवी, रजनी राठौर, किरन मंद्रवाल, फईम, कृष्णा देवी, शोभा देवी आदी मौजूद थे।
Related Posts
हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
- India Today Headlines team
- June 17, 2026
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में 5211 किलोग्राम वजनी विश्व […]
मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात
- India Today Headlines team
- June 5, 2026
नैनीताल। CM Dhami ने शुक्रवार को Nainital district के विकास को नई गति […]
आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन
- India Today Headlines team
- June 5, 2026
टिहरी। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चम्बा अंतर्गत […]
