बद्रीनाथ हाईवे चट्टान खिसकने से कर्णप्रयाग व गौचर के मध्य अवरूद्ध, तीर्थ यात्री फंसे

गौचर
बद्रीनाथ हाईवे चट्टान खिसकने से कर्णप्रयाग व गौचर के मध्य बन्द हो गई है। जिससे हाईवे के दोनों ओर तीर्थ यात्री व स्थानीय लोग फंसे हैं।एन एच द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा भी तीर्थ यात्रियों की मदद की जा रही है।
बद्रीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग पंचपुलिया से आगे गौचर की ओर जलेश्वर महादेव के सामने चट्टान खिसकने से अवरूद्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार ( आज ) दोपहर लगभग दो बजे चट्टान खिसकने से हाईवे अवरूद्ध हो गया। जिससे दोनों ओर स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थ यात्री फंसे हुऐ हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा हाईवे में फंसे तीर्थयात्रियों को पानी और बिस्किट वितरित किया गया और रात्रि व्यवस्था की जा रही है। वहीं एन एच द्वारा हाईवे खोलने के प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि हाईवे कल तक ही खुलने की संभावना बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *