पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया सिमली बेस अस्पताल का निरीक्षण 

 

गौचर ( प्रदीप लखेड़ा )

जनपद चमोली के भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम और भारत तिब्बत सीमा का दौरा करने के बाद नगरपालिका कर्णप्रयाग के सिमली स्थित बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। और कहा कि बेस अस्पताल को धीरे धीरे अपडेट किया जा रहा है। जिसका लाभ यहां की क्षेत्रीय जनता को मिलेगा। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

सिमली में करोड़ों की लागत से बने महिला बेस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो हमारी तत्कालीन सरकार ने इस अस्पताल को बनाने के लिऐ एक बड़ी धनराशि दी। आज अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। मुझे इस बात की अत्यंत खुशी हो रही है कि इस अस्पताल में छह डाक्टरों की तैनाती भी हो गई है। अब धीरे धीरे यहां सभी अन्य व्यवस्थाऐं भी की जायेगी। ताकि क्षेत्रीय जनता को यहीं स्वास्थ्य सुविधाऐं मिल सके। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सिमली में औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया और यहां के उधमियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जाना।

   इस मौके पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, ब्लॉक प्रमुख चंदेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, दर्जाधारी शमशेर सत्याल, पृथ्वीराज चौहान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी, ममता बिष्ट, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह नेगी, चेतन मनोड़ी, राकेश नेगी, सुनील गुसाईं, मनोज पुंडीर, दर्शन सिंह रावत, देवेंद्र नेगी, मनोज रावत, ललित नैनवाल, विरेन्द्र मिंगवाल, बृजेश बिष्ट, विजय चमोला, राकेश सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *