नई दिल्ली। पर्सनल केयर कंपनी आइविया ब्यूटी प्राइवेट लिमिटेड ने अपने हाल में लांच किए गए प्रमुख ब्रांड एस्टाबेरी और आइकिन के साथ ही हेयर रिमूवल क्रीम और वाइन फेशियल किट्स में नए उत्पाद लांच किए हैं। कंपनी ने अब अपने आइकिन हेयर रिमूवर क्रीम के लिए अभिनेत्री मौनी रॉय को ब्रांड ऐंबेसडर बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आयुर्वेद से प्रेरित और विज्ञान आधारित इन नए उत्पादों का लक्ष्य सभी पर्सनल केयर जरूरतों को एक ही जगह पर उपलब्ध करना और इसके साथ ही उनकी लगातार बढ़ रही क्रूरता-मुक्त, वेगन और पर्यावरण के अनुकूल प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करना है। इसमें हेयर रिमूवल क्रीम, फेस वॉश, सनस्क्रीन, होम फेशियल किट्स, ओनियन ऑइल और शैम्पू आदि शामिल है। उसने कहा कि अभिनेत्री और मॉडल मौनी रॉय को आइकिन हेयर रिमूवर क्रीम के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अनुबंधित किया गया है।
Related Posts
बोनी कपूर के साथ काम करेंगी जान्हवी कपूर
- India Today Headlines team
- June 23, 2022
मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम करती नजर […]
ताजा खबर में श्रिया पिलगांवकर बनीं सेक्स वर्कर
- India Today Headlines team
- July 12, 2022
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने अपनी आने वाली फिल्म ताजा खबर की शूटिंग पूरी […]
कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन खास अंदाज़ में मनाया
- India Today Headlines team
- April 17, 2026
मुंबई । जो हमेशा दूसरों के लिए स्टैंडर्ड सेट करते हैं, इस बार खुद उसी […]
