गौचर/चमोली। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पोखरी की कार्यसमिति उड़ामांडा शक्ति केंद्र मे मंडल अध्यक्ष श्री ललित मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में माननीय पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रघुबीर सिंह बिष्ट ,मंडल प्रभारी के रूप में जयकृत सिंह बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष गौचर रानी गढ़ मंडल उपस्थित रहा,साथ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा दिगपाल सिंह नेगी , का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमान वीरेंद्रपाल भंडारी , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राधारानी रावत , युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप नेगी एवं मंडल के संपूर्ण पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे । जिसमें राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई जिनको जन जन तक पहुंचाने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
कार्य समिति की पहली बैठक सफल आयोजन के लिए संपूर्ण कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
