गौचर: गौचर क्षेत्र के सात गांवों की आराध्य देवी कालिंका बीते रोज देर शाम अपने दो धर्म भाई रावलों के साथ बाजे गाजे व खुशी के माहौल में बीते रोज देर शाम अपने मायके स्थित मंदिर पनाई सेरा में आगमन होने पर गौचर वासियों ने देवी मां का भव्य स्वागत किया और दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

इस दौरान रावलनगर के भक्त जनों के साथ ही देवी कालिंका के मायके पक्ष के पनाई, शैल बसन्तपुर, बन्दरखंड, धारी नगर, रावल नगर और गौचर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर देवी कालिंका महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, भीम सिंह गुसाईं, भूपेंद्र सिंह नेगी, पालिका परिषद अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, सभासद मुकेश नेगी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, देवेंद्र नेगी, सभासद अजय किशोर भंडारी, शेर सिंह नेगी, मंगल सिंह पडियार, कुंवर सिंह, कमल सिंह भंडारी, बलवंत सिंह बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, राजीव चौहान, संजीव चौहान, दलवीर सिंह कनवासी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी सहित सैकड़ों देवी भक्त मौजूद थे।
