बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष ने किया कार्यालय व परिसर का निरीक्षण।

गौचर, चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने
मंदिर समिति कार्यालय, मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। तथा
मंदिर सिंह द्वार का आर्किलोजिकल सर्वे के सदस्यों के साथ जायजा लिया।मंदिर समिति अधिकारियों के साथ मंदिर कार्यालय, पूजा काउंटर, फोटो गैलेरी, मुख्य मंदिर, परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिये। और मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की।
बीकेटीसी प्रभारी के अनुसार आज प्रात: मंदिर समिति अध्यक्ष अचानक बद्रीनाथ मंदिर के निकट मंदिर समिति के प्रधान कार्यालय पहुंचे सभी काउंटरों का निरीक्षण किया। इसके बाद मंदिर में यात्रा व्यवस्था का अवलोकन किया।
मंदिर परिक्रमा स्थित पूजा काउंटर, तोषाखाना, फोटो गैलरी, प्रसाद काउंटर, परिक्रमा स्थित मंदिरों की व्यवस्था को भी देखा।
इसके पश्चात मंदिर समिति अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की उनकी समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि तीर्थयात्रियों के सुझावों को तुरंत अमल में लाया जाये।


इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने आर्किलोजिकल सर्वे आफ इंडिया ( एएसआई) के संरक्षण सहायकों के साथ बद्रीनाथ मंदिर के सिंह द्वारों का निरीक्षण भी किया।
एएसआई के ट्रीटमेंट एक्सपर्ट नीरज मैठाणी तथा आशीष सेमवाल ने बताया कि सिंह द्वार के निकट की दिवारों पर हल्के क्रेक है प्रथम फैज में मरम्मत हेतु सर्वे कार्य पूरा किया जा रहा है।
इस दौरान बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा सुनील तिवारी, राजेंद्र चौहान गिरीश चौहान, गिरीश रावत, राजेंद्र सेमवाल, भूपेंद्र रावत, कुलदीप भट्ट, डा. हरीश गौड़ आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *