केदारनाथ में माइनस 10 डिग्री तापमान

जमी साढ़े तीन फीट बर्फ, 47 मजदूर लौटे
केदारनाथ। केदारपुरी में रविवार को अधिकतम पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। केदारनाथ में लगभग साढ़े तीन फीट बर्फ जमी हुई है। धाम में बीते बुधवार से बर्फबारी शुरू हो गई थी जिससे पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हैं। वहीं, खराब मौसम के कारण धाम से सभी मजदूर सोनप्रयाग लौट आए हैं। अब धाम में पुलिस व आईटीबीपी के जवानों के साथ ही कुछ साधू-संत रह गए हैं। रविवार को केदारनाथ में सुबह से बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम में सुधार हुआ। इस दौरान कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेष 47 मजदूर भी टीम प्रभारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) सोबन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वापस लौट गए। तीन दिन पूर्व ही कंपनी के 49 मजदूर धाम से लौट आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *