आयरलैंड व्यवसायी,चांदपुर पट्टी निवासी बचन सिंह नेगी को बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग ने किया सम्मानित

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

भारत में जहां इस समय प्रवासी दिवस में भारतीय प्रवासी उधमियों को सम्मानित कर देश की विकास यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं कर्णप्रयाग बार एसोसिएशन ने आयरलैंड की राजधानी डबलिन में निकटवर्ती ग्राम चिमटा, पट्टी मल्ला चांदपुर, तहसील आदिबद्री के निवासी होटल व्यवसाई बचन सिंह नेगी का स्वागत करते हुये सम्मानित किया गया।

पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह नेगी के सुपुत्र बचन सिंह नेगी के ताउ स्व . बलवंत सिंह नेगी आयरलैंड के बड़े व्यवसाई रहे हैं। उनकी पत्नी भी आइरिस है। इस परिवार का आयरलैंड में बड़ा प्रभाव है। एडवोकेट भुवन नौटियाल ने बताया कि विगत 18 वर्षों से श्री बचन सिंह नेगी ने अपने स्वर्गीय ताऊ जी के मार्गदर्शन में डबलिन में होटल व्यवसाय प्रारंभ किया था। इस समय उनके दो रेस्टोरेंट्स काफी ख्याति अर्जित कर रहे हैं। अकेले छिमटा गांव के पांच परिवार अलग अलग स्थानों में अपना कारोबार कर रहे हैं।

कर्णप्रयाग में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवीन्द्र पुजारी, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह पुंडीर, सचिव भुवन नौटियाल, कोषाध्यक्ष जेपी सेमवाल, सदस्य दयाल सिंह कुंवर, केपी सती, जेपी पुरोहित, वीरेंद्र सिंह लडोला, अनुज डिमरी, अविनाश जोशी, दिनेश थपलियाल, दुर्गेश भट्ट, रणवीर सिंह कंडवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजेश देवली, महावीर नेगी आदि ने बचन सिंह नेगी का स्वागत एवं सम्मान किया।

सम्मान के लिऐ बचन सिंह नेगी ने बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि एसोसिएशन द्वारा उनके स्वर्गीय ताऊ जी का भी सम्मान पूर्व में किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विदेश में रहकर भी वे सदैव अपनी माटी के साथ जुड़े रहेंगे तथा इसके ऋण से उऋण होने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *