गौचर/चमोली।
उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के बेनोल गांव के अनुसूचित जाति के 22 वर्षीय युवक आयुष पर जान लेवा हमले के विरोध में गौचर अनुसूचित जाति एकता मंच के तत्वावधान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुये दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई कर आयुष को न्याय दिलाने की मांग की है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में हुऐ विरोध प्रदर्शन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र लाल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद साहनी, सभासद सुरेन्द्र लाल, राज कपूर, मोहन लाल, कमल कोहली, प्रधान नरेश कुमार, भरत शाह, शिशुपाल लाल, रघुवीर लाल, गोपाल लाल, जय लाल, संतोष कुमार, रघुवीर कोहली, प्रवीन कोहली, विजेन्द्र कनवासी, इन्द्र मोहन, बलवीर लाल, विक्की, प्रकाश आदि मौजूद थे।
