गौचर/चमोली।
बीते रोज करीब 7. 30 बजे श्याम के वक्त यहां रैन बसेरे में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि 27 वर्षीय मृतक अभिषेक काला श्रीनगर डांग निवासी गौचर में चिनूक में ठेकेदारी पद पर जेई था और बताया जा रहा है कि वह लम्बे समय से बीमार होने के कारण उनकी कल रात रैन बसेरे में मौत हो गई है। चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि कल रात ही मृतक के परिजन गौचर पहुंच गये थे। और अभी कर्णप्रयाग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।
