पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पूछी गई समस्याएं, तत्काल निराकरण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित।

चमोली।  पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उनकी समस्याएं पूछते हुए सुझाव माँगे गये, साथ ही वैलफेयर एवं समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उक्त गोष्ठी में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

सर्वप्रथम गोष्ठी में उपस्थित सभी का परिचय लेकर कुशलता पूछते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्या/ सुझाव के बारे में जानकारी ली गयी।

पुलिस पेंशनर्स द्वारा गोल्डन SGH योजना के तहत बने गोल्डन कार्ड का लाभ ना मिल पाने की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित को गोल्डन कार्ड के लाभ हेतु निर्धारित आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सभी पुलिस पेंन्सनर्स को गोल्डन कार्ड का लाभ मिल सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस पेंन्सनर्स को पुलिस सीपीसी कैन्टीन का लाभ प्रदान करने हेतु उनके आई कार्ड बनवाने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। सभी पुलिस पेंन्सनर्स का एक वट्सएप्प ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें उनकी समस्याएं एवं सुझाव साझा की जा सकेंगी व उनका शीघ्र निवारण किया जा सकेगा। पुलिस पेंशनर्स को भरोसा दिलाया गया कि वे सभी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है जिनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निवारण किया जाएगा साथ ही उनके वैलफेयर को भी सर्वोपरि रखा जाएगा।

उक्त गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली  प्रमोद शाह, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल,सेवानिवृत्त पुलिस पेन्सनर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *