जिला योजना के व्यय में इस बार पिछड़ा चमोली जिला , अवशेष कार्यों को करने के सभी विभागों को डीएम के आदेश।

 

चमोली। विकास के लिए बनी अलग-अलग योजनाओं के खर्च की समीक्षा बैठक में रोचक तथ्य सामने आए। जिला अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में बताया गया चमोली जिला योजना के अंतर्गत अनुमोदित परिव्यय 5450.00 लाख के सापेक्ष 3633.34 लाख धनराशि विभागों को अवमुक्त की गई।

जिसमें से अभी तक विभागों ने 46.72 प्रतिशत व्यय हुआ है। राज्य सेक्टर के अन्तर्गत अवमुक्त 10625.83 लाख के सापेक्ष 63.60 तथा केन्द्र पोषित में अवमुक्त 16480.46 लाख के सापेक्ष 95.54 प्रतिशत धनराशि विभागों द्वारा व्यय की जा चुकी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को क्लक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, बाह्य सहायातित और बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने विभागों को प्रस्तावित कार्यों तथा पिछले अवशेष कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करते हुए शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, डीडीओ सुमन राणा, एसीएमओ डा. एमएस खाती सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *