गौचर ( प्रदीप लखेड़ा )
नगरपालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट ने पालिका सभागार में आयोजित राज्य स्थापना दिवस में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सुदर्शन भंडारी, प्रकाश शैली, वीरेंद्र मिंगवाल, पूरण सिंह बिष्ट, बलवंत बिष्ट, कुलदीप चौधरी, गजेन्द्र नयाल, विधायक अनिल नौटियाल, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, शांति देवी का माल्यार्पण कर शाल व मोमेन्टो भेंट किया गया।
कार्यक्रम में सभासद अंजनी नेगी, सुरेन्द्र लाल, ममता आर्य,अजय किशोर भंडारी , जयकृत बिष्ट, अनूप नेगी, अधिशाषी अधिकारी हयात सिंह रोतेला, जेई राजीव चौहान सहित पालिका कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय पालीटेक्निक, स्थानीय विधालयो सहित आईटीबीपी 8 वीं वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्धिकी के कुशल नेतृत्व में, 66 आरसीसी, और स्थानीय विधालयो में भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजित हुये।
