चमोली। देश के अन्तिम गांव माणा से चली कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का जिले के मुख्यालय गोपेश्वर, चमोली, नन्दप्रयाग, कर्णप्रयाग के बाद नगरपालिका क्षेत्र गौचर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में माणा गांव से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा जैसे ही नगरपालिका क्षेत्र गौचर की सीमा में प्रवेश हुई, पहले से मौजूद कांग्रेस सेवा दल यंग व्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी व नगर अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पालिका क्षेत्र के पलसारी आम से कांग्रेस कार्यकर्ता नफरत छोड़ो भारत जोड़ों नारे के साथ मुख्य बाजार होते हुऐ रामलीला मैदान पहुंचे, जहां पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही घोटालों की बाड़ सी आ गई है। अंकिता हत्या काण्ड में सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई है। कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा और सरकार वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं करेगी कांग्रेस चैन से बैठने वाली नहीं है। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा भी खटखटायेगी।

वक्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर घेरा तथा कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है। इस मौके पर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, उप नेता भुवन कापड़ी, दर्शन लाल, शुमित्रा भुल्लर, राजेश रस्तोगी, गणेश गोदियाल, मनीष खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, जगदीश कनवासी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, हरीश नयाल, सुनील शाह, लक्ष्मण पटवाल, विजय प्रसाद डिमरी, गौरव कपूर, हरीश कुमार, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, देवकी भंडारी, ऊमा देवी, विक्रम बिष्ट, मिलन भंडारी, विजय राज, हिमांशु बुटोला, अंकित भंडारी, गजपाल सिंह नेगी, अंकित कनवासी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
