जनपदीय विज्ञान महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ सम्पन्न।

 

गौचर।  राजकीय आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज गौचर में आयोजित जनपदीय विज्ञान महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। महोत्सव का शुभारंभ नगरपालिका गौचर की अध्यक्षा अंजू बिष्ट, पार्षद अंजनी नेगी, राइका गौचर के प्रधानाचार्य डॉ के सिंह भंडारी, डायट के आर एस बर्तवाल, एसबीआई प्रवंधक सोहन रावत,राशिसं के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, प्रधानाचार्य राबाइका डॉ सुमन ध्यानी, मनोरमा भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से 380 प्रतिभागियों सहित 150 मार्ग दर्शक शिक्षकों व निर्णायकों ने भाग लिया। इस मौके पर हुये विज्ञान ड्रामा में राउमावि नैग्वाड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राइका मालसी ने द्वितीय व ज.इ.का झिंझोणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी की सीनियर व जूनियर वर्ग में कमलेश आगरी व तमन्ना प्रथम, प्रांजल व सक्षम द्वितीय रहे। पर्यावरण अनुकूल सामग्री में मीनाक्षी व सार्थक प्रथम तथा मोनिका चौधरी व मिहिर द्वितीय रहे। स्वास्थ्य व स्वच्छता में साहिल व साक्षी गौड ने प्रथम तथा करिश्मा व दिया चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परिवहन व नवाचार में राहुल व रोहित प्रथम तथा तरूण शाह व साक्षी द्वितीय रहे। हमारे लिए गणित विषय में शिवम व करिश्मा प्रथम तथा आशुतोष व एकता दूसरे स्थान पर रहे। जबकि विज्ञान मेला व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में दीपक ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय स्थान पर रहे। और टीम प्रोजेक्ट में जिया व पल्लवी प्रथम व तथा दिया व शालिनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

जिला विज्ञान समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल के नेतृत्व में हुये विज्ञान महोत्सव में राबाइका गोचर की शिक्षिकाऐं, जगदीश कंसवाल, आशादीप मैठाणी, रेखा थपलियाल, सुरेन्द्र राणा, जगदीश कंडवाल, दिनेश फर्स्वाण, देवेंद्र देवली, नीरज चौहान, सुवोध डिमरी, कमला कुनियाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गम्भीर सिंह असवाल, बीरेंद्र नेगी व देवेंद्र देवली ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *