गौचर में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ, 3000 मीटर दौड़ में रितिक व 1500 मीटर दौड़ में आयुष रहे प्रथम।

गौचर ( प्रदीप लखेड़ा ) युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित विकासखंड कर्णप्रयाग की तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभागियों द्वारा यहां दमकम के साथ खेलों में प्रतिभाग किया जा रहा है।

शुक्रवार को दूसरे दिन हुये अंडर 17 आयु वर्ग की 3000 किमी दौड़ बालक वर्ग में राइका वरतोली का रितिक सिंह व विपुल बिष्ट क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा सिदोली तीसरे स्थान पर रहा। इसी के बालिका वर्ग में जीजीआईसी गौचर की स्मिता व माही क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा सिदोली की सारिका तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में जीआईसी गौचर का आयुष बुटोला व अंशुल राणा क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा सिदोली का विपुल बिष्ट तृतीय स्थान पर रहा। इसी के बालिका वर्ग में राइका नैणी की सोनम व सीमा क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा जीजीआईसी कर्णप्रयाग की पायल तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर बालिका वर्ग में एसजीआरआर कर्णप्रयाग सोनला की शालिनी नेगी प्रथम, नैणी की पायल द्वितीय व जीजीआईसी गौचर की स्मिता तृतीय स्थान पर रही। इसी के बालक वर्ग में सेक्रेट हार्ट नगरासू का वैभव प्रथम, कंडारा का सुमित सिंह द्वितीय व सोनला का मृदुल रावत तृतीय स्थान पर रहा।

गोला फेंक बालक वर्ग में सोनला का प्रियांशु चौधरी प्रथम, झिरकोटी का अभिषेक द्वितीय व नौली का सुमित तीसरे स्थान पर रहा। इसी के बालिका वर्ग में राइका वरतोली की स्मिता प्रथम, नौठी की कनन द्वितीय व नैनीसैण की रिया तृतीय रही। ऊंची कूद बालिका वर्ग में नौटी की कनन प्रथम, सोनला की आस्था द्वितीय व कंडारा की पूजा सेमवाल तृतीय रही। बालक वर्ग में झिरकोटी का अंशुल राणा व सचिन क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा नौली का हिमांशु तृतीय स्थान पर रहा। लम्बी कूद बालिका वर्ग में नौटी की पायल नेगी प्रथम, कंडारा की गंगा द्वितीय व सोनला की भावना तृतीय रही। इसी के बालक वर्ग में मज्याड़ी का रोहित कुमार प्रथम, झिरकोटी का प्रवीन कुमार द्वितीय व सोनला का अभिषेक कठैत तृतीय स्थान पर रहा।

 

खो खो की प्रतियोगिता में दीप्ति, ऋषिका, तमन्ना, माही, स्मिता, प्रिया नौटियाल, प्रिया चौधरी, कोमल, शिवानी, नवीता विजेता रही जबकि उप विजेता टीम में शालिनी, माड़वी, भाविका रावत, धनवन्ती, आरोही पंवार, स्नेहा बहुगुणा, अनरूपिका खत्री, रिया बर्तवाल, हांसिका खत्री, श्रेया नौटियाल शामिल रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विनोद नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, किरन नेगी, अजय किशोर, मधुबाला शर्मा, रणबीर सिंह रावत, प्रदीप भंडारी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *