देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं को खटीमा पहुंचकर संजय पार्क तथा 22 पुल खिलड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठ मईया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया।
Related Posts
प्रक्रिया: इंतजार की घड़ी खत्म, पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए अपने जनपद का शेड्यूल…
- India Today Team
- May 27, 2024
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक के 222 पदों के लिए युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला […]
उत्तराखंड में होगा स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलन
- India Today Headlines team
- May 10, 2023
धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया से मिलकर की चर्चा केन्द्रीय […]
प्रीलिम्स पास युवाओं को मिलेंगे एक लाखः डॉ. धन सिंह रावत
- India Today Headlines team
- December 24, 2023
कैबिनेट ने आर्थिक सहायता संशोधन प्रस्ताव को दी मंजूरी देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग, राज्य […]
