गौचर चमोली:
उघोगपति मुकेश अंबानी इस वर्ष भी बदरी – केदारनाथ धामों के दर्शनों को पंहुचे। उन्होंने आज बदरी – केदारनाथ में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति को पांच करोड़ रूपये दान किये।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी गुरुवार सुबह सात बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके सहयोगी भी साथ थे। सुबह आठ बजे मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों के साथ ही गीता पाठ में शामिल हुये। जिसके बाद बद्रीनाथ स्थित अपने निवास कोकिला में चले गये। इसके बाद वह केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिऐ रवाना हुये।
उघोगपति मुकेश अंबानी ने किया बदरी – केदार के दर्शन, मंदिर समिति को दिये पांच करोड़ रूपये दान
