रुद्रप्रयाग:
हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट द्वारा ग्राम रतूड़ा ज़िला रुद्रप्रयाग यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा एवं प्रशासन के प्रोत्साहन से एक धर्मशाला के निर्माण हेतु संगत द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जनक सिंह के साथ निर्माण प्रारम्भ करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर अरदास की गयी।
इस शुभ अवसर पर क़रीब 300 श्रद्धालु ने कीर्तन कर हिस्सा लिया। 
ट्रस्ट द्वारा यहाँ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक धर्मशाला , लंगर हॉल , दरबार हॉल , डिस्पेन्सरी एत्यादि का निर्माण कीया जायेगा ताकि हेमकुंड साहिब और चार धाम जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।
इस वर्ष बड़ती हुई यात्रा को देखते हुए आम यात्री के लिए निशुल्क सुविधाओं बढ़ाने के लिए ट्रस्ट द्वारा यह निर्णय लिया गया। यहाँ यह बताना होगा कि
हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुगम बनाने के लिए हरिद्वार,ऋषिकेश, श्रीनगर, जोशीमठ, गोविंद घाट, गोविंद धाम घांगरिया गाँव में निशुल्क भोजन एवं रहने की व्यवस्था है।
रतुड़ा गाँव में भी इस नव निर्माण से आवागमन बड़ जाएगा एवं स्थानीय नागरिकों के कारोबार में वृद्धि होगी। इस मोके पर संगत के साथ स्थानीय संगत महावीर सिंह रौथान, साहिब सिंह कंडारी, हरविंदर सिंह लक्की श्रीनगर, राहुल सिंह नेगी, संदीप सिंह, अनंत सिंह , हमनीश कौर इत्यादि ने भी इस शुभ अवसर में प्रतिभाग लिया।
