देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर राष्ट्रपिता महत्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर मल्यापर्ण करते हुये उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा गोष्ठी का आयोजन कर गांधी जी एवं शास्त्री जी द्वारा देश की आजादी के आन्दोलन तथा उनके द्वारा देश के लिये किये गये बलिदान को याद करते हुये सम्पूर्ण समाज को उनके बाताये मार्ग पर चलने का अवाह्न किया।
डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि जहां महात्मा गांधी जी अहिंसा के पुजारी के रूप में याद किये जाते रहेंगे वहीं भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी अपनी सादगी, कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव याद किये जाते रहेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राज्य निर्माण आन्दोलन में शहीद हुए आन्दोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। कंाग्रेसजनों कहा कि उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में गांधी पार्क जाकर महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप जोशी, गरिमा दसौनी, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल, रविन्द्र पुण्डीर, आशा टम्टा, सुजाता पॉल, आनन्द बहुगुणा, डॉ0 अरूण रतूडी, शीशपाल बिष्ट, शकील मंसूरी, शैलेन्द्र शेखर करगेती, राजेन्द्र दानू, विकास ठाकुर, अभिषेक तिवारी, लकी राणा, मोहन काला, शुभम, विवेक थापा, सोनू हसन, पूनम कण्डारी, सत्येन्द्र पंवार, मोन्टी त्यागी, विक्रम सिंह, यश सिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
एफआरआई में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयन्ती

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्थान के दीक्षान्तगृह में डा0 रेनू सिंह, निदेशक वन अनुसंधान संस्थान एवं अन्य अधिकारियों ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्वासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात संस्थान निदेशक ने वन अनुसंधान संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आज प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक संस्थान परिसर में एक सफाई अभियान भी चलाया गया। साथ ही साथ संस्थान के प्रभागों व कार्यालयों में अपराह्न 12.00 बजे तक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें संस्थान के समस्त अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य भवन में पेंटिंग के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व सफाई के प्रति जागरूकता को एक प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर संस्थान के मुख्य भवन के गुम्बदों पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया एवं रात्रि में संस्थान के मुख्य भवन को रोशनी से जगमगाया गया।
एडीएम ने कलक्ट्रेट कर्मियों को दिलाई सत्य व अहिंसा की शपथ

देहरादून। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा एवं उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों/कार्मिकों सहित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालय के कार्मिकों, सूचना विभाग सहित उपस्थित अन्य विभाग के कार्मिकों को सत्य अंहिसा की शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल कलेक्ट्रेट परिसर में शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की। इस अवसर पर सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक राजपुर खजान दास, मेयर नगर निगम देहरादून सुनिल उनियाल गामा, भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भटट् जिलाधिकारी सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 शिव कुमार बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एंव राज्य आन्दोलनकारियों ने माल्यार्पण किया।
