गौचर में आयोजित प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल की तीन दिवसीय शरदकालीन / शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न 

गौचर:
विकासखंड कर्णप्रयाग की क्रीड़ा मैदान गौचर में आयोजित प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल की तीन दिवसीय शरदकालीन / शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। समापन के मौके पर हुई प्रतियोगिताओं में देवल संकुल विजेता रहा। पनाई संकुल उप विजेता बना।

 

सम्पूर्ण प्रतियोगिताओं में पनाई संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कर्णप्रयाग दूसरे व नौटी संकुल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस मौके पर हुई लोक नृत्य प्राथमिक वर्ग में देवल संकुल प्रथम, पनाई संकुल द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान जूनियर वर्ग में संकुल देवल प्रथम, पनाई संकुल द्वितीय स्थान पर रहा। अन्त्याक्षरी जूनियर वर्ग में पनाई संकुल प्रथम, कोलाडुंग्री दूसरे स्थान पर रहा। प्राथमिक वर्ग की मानचित्र प्रतियोगिता में राप्रावि कल्याणी संकुल नौटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में भी जू. हा. कल्याणी ही प्रथम स्थान पर रहा।


जूनियर वर्ग की लोक नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल देवल संकुल प्रथम रहा। एकांकी प्रतियोगिता में पनाई संकुल प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग सुश्री केना चौहान, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक कुलदीप रावत, ब्लाक समन्वयक त्रिलोक सिंह नेगी, सुरेन्द्र कंडवाल, भरत रावत, जिला मीडिया प्रभारी प्रा. सं. विनोद देवली, नरेश खण्डूरी, नन्दन रावत, सुशील राज, भगवती प्रसाद, संजय सती, हेमन्त थपलियाल, पानू चौहान, संगीता बहुगुणा, गीता नेगी, सन्नू नेगी, रजनी नेगी, दिनेश भट्ट, प्रकाश रावत, वीरेंद्र नेगी, मनोज भट्ट, बेदप्रकाश भट्ट, रणजीत चौधरी, दिनेश बधानी, दिनेश बिष्ट आदि शिक्षक शिक्षिकाऐं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *