विश्व प्रसिद्ध स्टारबक्स कॉफी का उत्तराखंड में आगाज

देहरादून। टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड ने  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नया स्‍टोर लॉन्च  की घोषणा की है। नये राज्य में कदम रखना भारत में अपने स्टोर्स के रणनीतिक विस्तार के लिये कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। इसके साथ देश में अब 32 शहरों में स्टारबक्स के 300 स्टोर्स हो गए हैं। नया स्‍टोर राजपुर रोड में खोला गया है। ये स्टोर शहर के निवासियों के लिये अपनी पसंदीदा कॉफी के साथ लोगों से मिलने-जुलने और स्टारबक्स का प्रसिद्ध अनुभव लेने का नया ठिकाना होंगे।
टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ, सुशांत दाश ने कहा कि भारत में टाटा स्टारबक्स का सफर बेहतरीन रहा है और हम देहरादून के समझदार ग्राहकों और जोश से भरपूर कम्यूनिटी के लिये थर्ड प्लस  के स्वागत योग्य अनुभव के साथ अपनी 10वीं सालगिरह का जश्न मनाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। नये बाजारों में विस्तार के साथ हम हर ग्राहक को स्टारबक्स का बेजोड़ अनुभव देना चाहते हैं।
देहरादून की धरोहर और स्थानीय वास्तुशिल्प से प्रेरित, स्टोर का वातावरण कुल मिलाकर देहाती, लेकिन आधुनिक है। अनोखे ढंग से ऊँची छत और मेहराबदार खिड़कियाँ इस जगह पर लकड़ी के बंगले जैसा अहसास कराती हैं। टेराकोटा की सुखद फ्लोर टाइल्सं और वॉल पै‍नलिंग आस-पास के माहौल से मिलने वाली रोशनी और छाया के साथ अठखेलियाँ करती हैं। खूबसूरत और खास चित्रपट में प्रकृति की छवि है, जिसमें कॉफी की दुनिया की वनस्पातियों और जीव-जंतुओं का सौम्ये र्स्प्श दिया गया है।
नया स्टोर  स्टारबक्स के सिग्नैचर बेवरेजे और फूड ऑप्शंेस, जैसे कि जैसे सदाबहार पसंदीदा जावा चिप फ्रेपुचीनो, कैफे मोचा, सिग्नेचर हॉट चॉकलेट और कैरमल माचियाटो की पेशकश करेगा। ग्राहक शरद ऋतु के लिये सीमित समय की पेशकशों का मजा भी ले सकते हैं, जिनमें पम्प किन स्पाइस लैट्टे, पमकिन स्पाइस फ्रेपुचीनो और हैज़लनट मोचा चीसकेक फ्रेपुचीनो, हैज़लनट मोचा चीसकेक लैट्टे आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *