देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया है। प्रधानाचार्य कौस्तुभचंद्र जोशी और प्रवक्ता प्रदीप नेगी को आज राष्ट्रपति मुर्मु ने दिल्ली में सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार इस साल देशभर से 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक शिक्षक को पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50, 000 रुपये और एक सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले 46 शिक्षकों में से दो शिक्षकों, एक उत्तराखंड से और दूसरा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से, विकलांग शिक्षकों के लिए विशेष श्रेणी के तहत सम्मानित किया। बता दें कि उत्तराखंड से तीन शिक्षकों का नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजा गया था। जिसमें नैनीताल में प्रताप पुरचकालुआ स्थित एसडीएस राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कौस्तुभचंद्र जोशी और हरिद्वार में बीएचईएल इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत शिक्षक प्रदीप नेगी का चयन हुआ है। जोशी को ओपन केटेगरी में चुना गया है। जबकि नेगी स्पेशल कैटेगरी (दिव्यांग) के तहत पुरस्कार के लिए पात्र पाए गए। दोनो शिक्षक राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। प्रधानाचार्य जोशी ने अपने सेवाकाल में शिक्षा से जुड़े इंटरनेट कंटेट की मदद से छात्रों के शिक्षण को सरल करने का प्रयास किया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रयोग कर छात्रों केा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया है। तो वहीं शिक्षक प्रदीप नेगी को शिक्षण में नवाचार के लिए जाना जाता है।
Related Posts
राज्य के समग्र विकास के लिए विभागों को दिये लक्ष्यों की प्राप्ति की होगी समीक्षा
- India Today Headlines team
- April 1, 2023
मुख्यमंत्री ने विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश […]
मुख्यमंत्री ने मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका गुरु गोविंद सिंह तथा उनके चारों साहिबजादों की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया
- India Today Headlines team
- December 26, 2025
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर […]
विश्वनाथ मंदिर में केदारनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू, मंदिर परिसर में रंग-रोगन कार्य जारी
- India Today Headlines team
- March 31, 2026
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी स्थित भगवान विश्वनाथ मंदिर में आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर मंदिर समिति ने […]
