देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार भी मौजूद थे।
Related Posts
मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के समय व विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी
- India Today Headlines team
- January 17, 2024
जनहित के कार्यों में लगेगी इससे मिलने वाली धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनहित […]
डोईवाला विधायक गैरोला ने वार्ड नंबर 96 नवादा के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन…
- India Today Team
- January 12, 2025
देहरादून: डोईवाला के भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने रविवार को नगर निगम चुनाव के नवादा […]
गुड न्यूज़ : उत्तराखण्ड के दो जनपदों को लेकर सीएम धामी ने दोनों जिलों के डीएम को दी विशेष जिम्मेदारी
- India Today Headlines team
- June 20, 2023
वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश देहरादून। […]
