देहरादून। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहारादून में बुधवार को हथकरघा क्षेत्र के विकास एंव संवर्धन के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में डॉ संजीव चोपड़ा (सेवानिवृत भा. प्र. से.) मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए । समारोह में उत्तराखंड में हथकरघा क्षेत्र से जुड़े सरकारी अधिकारी, नाबार्ड के अधिकारी, बैंकों के अधिकारी, बुनकर समितियों तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य में हथकरघा क्षेत्र के वर्तमान परिदृश्य, राज्य में हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ तालमेल कर नाबार्ड एंव अन्य स्टेक होल्डर्स द्वारा किए जा सकने वाले विभिन्न हस्तक्षेपों पर सार्थक चर्चा के लिए सभी स्टेक होल्डर्स को आमंत्रित किया गया जिसमें इस क्षेत्र के विकास के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जा सके । इस अवसर पर उत्तराखंड के बुनकरों के हथकरघा उत्पादों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें दर्शकों ने गहन रुचि दिखाई।
Related Posts
स्वास्थ्य मंत्री बोले, सूबे में शतप्रतिशत टीबी मरीजों को लिया जायेगा गोद, कहा-अब तक 74 फीसदी टीबी मरीजों ने जताई सहमति
- Naveen Badhani
- September 12, 2022
प्रदेश में रक्तदान को 50 हजार लोगों ने किया पंजीकरण देहरादून। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख […]
मातृसदन आश्रम षड़यंत्र मामले में एसआईटी का गठन
- Naveen Badhani
- September 4, 2023
पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में गठित किया गया जांच दल हरिद्वार। मातृ सदन आश्रम […]
जल जीवन मिशन की 82 लंबित योजनाएं जल्द हों पूरी: डीएम प्रशांत आर्य
- Naveen Badhani
- February 12, 2026
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंबित 82 पेयजल योजनाओं को […]
