दीपावली पर सुविधा सुपरमार्केट का ‘बिग दिवाली मेला’, चुनिंदा उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट

सुविधा सुपरमार्केट

ड्राई फ्रूट्स से लेकर गिफ्टिंग आइटम तक आकर्षक ऑफर्स, 59 रुपये से शुरू होगी गिफ्टिंग रेंज; ‘दीपावली दान उत्सव’ के जरिए गौवंश की मदद की पहल

देहरादून। दीपावली के त्योहार को देखते हुए उत्तराखंड की रिटेल चेन सुविधा सुपरमार्केट ने ग्राहकों के लिए अपना विशेष ‘बिग दिवाली मेला’ शुरू किया है। इसके तहत चुनिंदा उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट के साथ 1+1, 1+2 और 1+3 जैसे आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पटेल नगर स्थित सुविधा सुपरमार्केट के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता और सुरेश कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में मेले की विशेषताओं और उपलब्ध उत्पादों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुविधा सुपरमार्केट का उद्देश्य ग्राहकों को उचित कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है। वर्ष 1971 में एक छोटी दुकान से शुरू हुआ सफर आज उत्तराखंड के बड़े रिटेल नेटवर्क के रूप में विकसित हो चुका है। सुपरमार्केट में घरेलू जरूरतों के सामान के साथ उत्तराखंड के राजमा, दालें और अन्य स्थानीय उत्पाद भी उपलब्ध हैं।

ड्राई फ्रूट्स की कीमतों पर ग्राहकों की नजर

दीपावली के दौरान ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी को देखते हुए इस बार भी विशेष कीमतें निर्धारित की गई हैं। अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों के बीच सुविधा के ड्राई फ्रूट्स की कीमतों को लेकर हर साल उत्सुकता रहती है। इस बार बादाम गिरी और काजू 1,049 रुपये प्रति किलो, किशमिश 499 रुपये प्रति किलो तथा अखरोट गिरी 1,249 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी का जोर केवल कम कीमत पर सामान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। खरीदारी, चयन और गुणवत्ता जांच से लेकर स्टोर तक उत्पाद पहुंचाने की प्रक्रिया में सावधानी बरती जाती है।

मिठाइयों और गिफ्टिंग आइटम की विशेष रेंज

बिग दिवाली मेले में देश के विभिन्न हिस्सों की प्रसिद्ध मिठाइयां, नमकीन और फेस्टिव उत्पाद भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें बीकानेर की प्रसिद्ध मिठाइयां और मेरठ की गजक सहित कई खास उत्पाद शामिल हैं।

ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ड्राई फ्रूट थाल, आकर्षक बास्केट और गिफ्ट बॉक्स की विशेष रेंज भी तैयार की गई है। सुविधा प्रबंधन के अनुसार, गिफ्टिंग रेंज की शुरुआत मात्र 59 रुपये से है। इसके अलावा क्रॉकरी, स्टील, कुकवेयर, ग्लासवेयर और कैसरोल जैसी श्रेणियों में भी कई विकल्प उपलब्ध हैं।

प्रबंधन ने बताया कि दीपावली के अंतिम दिनों में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्टॉक और इन्वेंट्री की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि गिफ्टिंग और त्योहार से जुड़ी खरीदारी में परेशानी न हो।

सुविधा सुपरमार्केट

‘दीपावली दान उत्सव’ से गौवंश की मदद

सुविधा सुपरमार्केट की ओर से इस बार खरीदारी और बचत के साथ सामाजिक सरोकारों को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है। इसके तहत ‘दीपावली दान उत्सव’ अभियान चलाया जा रहा है। एनिमल वेलफेयर के सहयोग से इस पहल के अंतर्गत बेसहारा और जरूरतमंद गौवंश के उपचार एवं देखभाल के लिए ग्राहकों को योगदान देने का अवसर दिया जा रहा है।

प्रबंधन के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से अब तक 20 हजार से अधिक गायों का उपचार किया जा चुका है। उनका कहना है कि त्योहारों की खुशियां समाज के जरूरतमंदों और बेजुबान जीवों तक पहुंचाना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

पत्रकार वार्ता में सुविधा सुपरमार्केट के प्रतिनिधि अभिलाषा गुप्ता, गर्वित गुप्ता और अर्पित गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *