Dehradun रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें, DM ने वन भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

 

 

देहरादून। विकास परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि डिग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड और नॉन-फॉरेस्ट लैंड का शीघ्र सर्वे कर रिजर्व लैंड बैंक को जल्द से जल्द अपडेट किया जाए।

 

डीएम ने दिए ये बड़े निर्देश

1. KML फाइल बनाकर अपलोड करें

डीएम ने कहा कि सभी चिन्हित भूमि का डाटा तैयार कर उसकी KML फाइल बनाई जाए और निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

2. तकनीकी मदद लें 

इस काम में तेजी लाने के लिए PWD और PMGSY के जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियरों की मदद ली जाए ताकि कोई देरी न हो।

*3. SDM करेंगे सर्वे

सभी उप जिलाधिकारियों (SDM) को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षकों से नॉन-फॉरेस्ट लैंड का सर्वे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं और समय पर पोर्टल पर अपलोड करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि रिजर्व लैंड बैंक का अपडेट और व्यवस्थित होना बहुत जरूरी है, इससे वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौडियाल सहित वन और राजस्व विभाग के कई अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *