पहली बार हो रहा है उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार 2024 और 2025
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद पहली बार उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार 2024 और 2025 का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से शुरू हो गए हैं जो 16 अक्टूबर तक चलेंगे।
आवेदन शुरू: 15 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन
उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और हिंदी फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। पिछले 5 सालों में 52 फिल्मों को अनुदान दिया गया है, जिसमें अकेले इस साल 25 फिल्में शामिल हैं।
1440+ फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है उत्तराखंड में – ये बहुत बड़ा आंकड़ा है
CEO बंशीधर तिवारी ने बताया कि नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली, चारधाम और जिम कॉर्बेट जैसे लोकेशन अब फिल्म शूटिंग के लिए देश में सबसे पसंदीदा बन गए हैं। राज्य को Most Film Friendly State का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
