तुलाज़ यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी 2026, अंशुल नेगी और मैत्री घिल्डियाल बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

Tula's University, Freshers Party 2026

देहरादून। तुलाज़ यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक कार्यक्रमों, विभिन्न प्रतियोगिताओं और विद्यार्थियों की शानदार प्रतिभाओं ने समारोह में चार चांद लगा दिए। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह ने नए विद्यार्थियों के विश्वविद्यालयी जीवन की यादगार शुरुआत कराई।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. निशांत सक्सेना और रजिस्ट्रार डॉ. विजय उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अंशुल नेगी बने मिस्टर, मैत्री घिल्डियाल बनीं मिस फ्रेशर

फ्रेशर्स पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स 2026 प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, त्वरित निर्णय क्षमता और मंचीय कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद बीटेक सीएसई के छात्र अंशुल नेगी को मिस्टर फ्रेशर 2026 और बीजेएमसी की छात्रा मैत्री घिल्डियाल को मिस फ्रेशर 2026 के खिताब से नवाजा गया।

वहीं, मिस्टर एवं मिस इंडक्शन प्रतियोगिता में बीटेक साइबर सिक्योरिटी के छात्र आर्यन राज ने मिस्टर इंडक्शन और बीटेक सीएसई की छात्रा अनुरिमा कोठारी ने मिस इंडक्शन का खिताब अपने नाम किया।

तुलाज़ गॉट टैलेंट में दिखी प्रतिभा

समारोह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण तुलाज़ गॉट टैलेंट फिनाले रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में एमबीए के छात्र घनाजीत शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बीटेक सीएसई की छात्रा अश्लेषा श्रीवास्तव उपविजेता रहीं।

Tula's University, Freshers Party 2026

सीनियर्स ने किया नवागंतुकों का स्वागत

वेलकम सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। सीनियर्स की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से नए विद्यार्थियों को वरिष्ठों के साथ संवाद करने और विश्वविद्यालय परिवार के साथ जुड़ने का अवसर भी मिला। फ्रेशर्स पार्टी ने नए विद्यार्थियों के लिए कैंपस जीवन को समझने और नए साथियों के साथ परिचय बढ़ाने का मंच उपलब्ध कराया।

कॉमेडी नाइट में खूब गुदगुदाए इंदर सहानी

समारोह में विशेष कॉमेडी नाइट का भी आयोजन किया गया। कॉमेडियन इंदर सहानी ने अपनी हास्य प्रस्तुति से विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुति के दौरान छात्र-छात्राएं जमकर हंसे और कार्यक्रम का आनंद लिया।

इसके बाद डीजे नाइट और डिनर का आयोजन हुआ। संगीत और मनोरंजन के बीच विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और विश्वविद्यालयी जीवन की नई शुरुआत का जश्न मनाया।

Tula's University, Freshers Party 2026

जीवंत कैंपस संस्कृति का प्रदर्शन

फ्रेशर्स पार्टी में यूनिवर्सिटी के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, वरिष्ठ विद्यार्थी और नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

समारोह ने न केवल नए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का भी काम किया। प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन ने तुलाज़ यूनिवर्सिटी की जीवंत कैंपस संस्कृति और विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *