देवभूमि में शिवसेना का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भगवा ध्वज

 

देहरादून में प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और महानगर स्तर तक संगठन का विस्तार; वरिष्ठ शिव सैनिकों को मिली अहम जिम्मेदारियां

 

देहरादून। उत्तराखंड में शिवसेना (शिंदे गुट) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रविवार को राजधानी देहरादून में आयोजित कार्यकर्ता मिलन एवं संगठन विस्तार समारोह में प्रदेश से लेकर मंडल, जिला और महानगर स्तर तक संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान वरिष्ठ एवं सक्रिय शिव सैनिकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिवसेना की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं, बुजुर्गों, मातृशक्ति, पूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नए कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में शिवसेना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ शिव सैनिकों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

 

संगठन विस्तार के तहत कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश, मंडल और जिला स्तर पर अहम दायित्व सौंपे गए। इनमें—

 

मनोज सरीन — वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

संजीव मैठाणी — प्रदेश प्रवक्ता

सुमित चौधरी एवं दीपक चौहान — प्रदेश महासचिव

अरुण कश्यप — कुमाऊं मंडल अध्यक्ष

मुनिश चौहान — गढ़वाल मंडल अध्यक्ष

मंजीत भट्ट — जिला महानगर देहरादून अध्यक्ष

आयुष पासवान — जिला देहरादून सचिव

शिवम — प्रदेश प्रचारक

सुरेश टम्टा — प्रदेश संगठन मंत्री

 

इसके अलावा इंद्रेश गुप्ता, अज्जू भाई, सजीव कपूर, रोशन गर्ग, रोहित सेनी, हरि ॐ यादव, महावीर सिंह, संजय कुकरेती, रमेश चंद और जितेंद्र कुमार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

 

वहीं अरुण गोदियाल, जयदीप यादव, गौरव ठाकुर, रोहित सेनी, विकास राजपूत, रवि दिवाकर, राधे चौहान, अनिल रघुवंशी, विनय भट्ट, समीर राणा, प्रेम सिंह बडोला, विनोद कुमार, दीपक प्रसाद, अनुज प्रजापति और किशन कुमार को प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया गया।

 

एकनाथ शिंदे का शुभकामना संदेश

 

संगठन के इस व्यापक विस्तार के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के पक्षप्रमुख एकनाथ शिंदे की ओर से उत्तराखंड शिवसेना को विशेष संदेश-पत्र और शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ।

 

अपने संदेश में उन्होंने उत्तराखंड को अपनी प्रिय देवभूमि और वीर सैनिकों की भूमि बताते हुए प्रदेश में शिवसेना के बढ़ते संगठन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

 

संदेश में कहा गया, “उत्तराखंड मेरी प्रिय देवभूमि है, वीर सैनिकों की भूमि है। मुझे यह जानकर अत्यंत हर्ष हो रहा है कि मेरे उत्तराखंड में प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी जी के नेतृत्व में शिवसेना दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है। मेरा आशीर्वाद सदैव उत्तराखंड की पूरी टीम के साथ है। आप सभी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करो।”

कैप्टन अभिजीत अडसूल का भी मिला संदेश

 

शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल की ओर से भी उत्तराखंड संगठन के विस्तार को लेकर बधाई एवं शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ।

 

उन्होंने प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उत्तराखंड में शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “मैं उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी जी और उनकी पूरी टीम को हृदय से बधाई देता हूं। उनके अथक परिश्रम के कारण आज उत्तराखंड में शिवसेना एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रही है। मेरा पूरा आशीर्वाद और समर्थन उत्तराखंड शिवसेना के साथ है।”

 

सागर रघुवंशी बोले—जन-जन तक पहुंचेगा शिवसेना का संगठन

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी ने कहा कि संगठन का विस्तार उत्तराखंड में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने कहा, “यह संगठनात्मक विस्तार हिंदू हृदय सम्राट माननीय श्री एकनाथ जी शिंदे साहेब के उस संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसमें शिवसेना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही गई है। माननीय राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल साहेब का मार्गदर्शन और शिंदे साहेब का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

 

सागर रघुवंशी ने कहा कि वरिष्ठ एवं अनुभवी शिव सैनिकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाया जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समारोह में शिवसेना के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *