DEHRADUN। सेलाकुई में नवाबी कुक्कड़ फूड रेस्टोरेंट का शुभारंभ पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेस्टोरेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि नवाबी कुक्कड़ में ग्राहकों के लिए पंजाबी फूड के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और अच्छी सेवा उपलब्ध कराना रेस्टोरेंट की प्राथमिकता रहेगी।
अमित कुमार ने शुभारंभ अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार, अर्चित गर्ग, रविंद्र रमौला, मनोज पंवार, अनिल नौटियाल, चैतन्य, अनिल गौड़, यशपाल कैंतुरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
