देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति का उत्तराखंड की धरती पर स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश आगमन पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर प्रशासनिक एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
