नवोदय नगर में 10 से अधिक सड़कों के निर्माण का शुभारंभ, बोले पालिका अध्यक्ष- हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास

हरिद्वार।   नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड-13 के श्रीराम कॉलोनी, राम वाटिका, सिया वाटिका, शिखर एनक्लेव, गणेश एनक्लेव और चांदनी चौक सहित 10 से अधिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक वार्ड को बेहतर आधारभूत सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि नगर के लगभग सभी वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर स्थानीय सभासद, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *