मुख्यमंत्री धामी के पाँच वर्ष पूरे होने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में उनके नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मां शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने बीते पाँच वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर, निवेश और आधारभूत संरचना के विस्तार, मातृशक्ति के सशक्तिकरण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे फैसलों से उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *