जाखणीधार में भाजपा को मिला मजबूती का संदेश, 30 से अधिक लोगों ने थामा पार्टी का दामन

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास और सुशासन के आधार पर प्रदेश को नई दिशा दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा को अपना समर्थन देगी।

जाखणीधार क्षेत्र के अंजनीसैण में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट ने आयुष विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. धीरेंद्र कैंतुरा सहित 30 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि अनुभवी और समाजसेवी लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल के नेताओं के बीच आपसी खींचतान चल रही है, इसलिए जनता कांग्रेस को गंभीर विकल्प के रूप में नहीं देख रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना और जनसंपर्क अभियान को तेज करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *