देहरादून। साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना को समर्पित मासिक पत्रिका ‘साईं सृजन पटल’ के 23वें अंक का विमोचन राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में एनेस्थीसिया एवं आईसीयू विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष, प्रख्यात चिकित्सक एवं शिक्षाविद् डॉ. हेमा सक्सेना के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. सक्सेना ने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन और उसकी सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसी पत्रिकाएं नई पीढ़ी में सकारात्मक सोच तथा रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि साहित्यिक मंच समाज को जोड़ने और संवेदनशील बनाने का कार्य करते हैं।

पत्रिका के संपादक प्रो. (डॉ.) के.एल. तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल का उद्देश्य साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और समाज के विभिन्न पहलुओं को एक मंच पर लाना है, जिससे नए लेखकों को अवसर मिल सके और सामाजिक मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित हो सके।
उपसंपादक अंकित तिवारी ने बताया कि पत्रिका लगातार रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित कर रही है और समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवा लेखकों को एक मजबूत मंच प्रदान कर रही है।
