देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उनका उत्तराखंड में स्वागत किया। इस दौरान प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के उत्तराखंड दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने तथा स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
