15 दिनों में 65 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन

 

 

चमोली। 

विश्व प्रसिद्ध श्री हेमकुंड साहिब यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। 23 मई से प्रारंभ हुई यात्रा में मात्र 15 दिनों के भीतर 65,840 से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुरुद्वारे में मत्था टेक चुके हैं।

 

समुद्र तल से लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र तीर्थ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दुर्गम पर्वतीय मार्ग एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं।

व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त

 

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा का संचालन सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

 

पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

गोविंदघाट में पार्किंग क्षमता:

* 150 बसें

* 747 कारें

* 545 दोपहिया वाहन

पुलना पड़ाव पर अतिरिक्त व्यवस्था:

 

* 150 दोपहिया वाहन (स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से)

शटल सेवा:

 

* गोविंदघाट से पुलना तक 60 स्थानीय वाहन रोटेशन प्रणाली के आधार पर संचालित

 

मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़

 

यात्रा मार्ग पर पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, आवास एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती कर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज यात्रा का अनुभव प्राप्त हो रहा है।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और सतत निगरानी कर रहा है, ताकि प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *