उत्तराखंड। लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होते ही यात्रा को पुनः सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन लगातार मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
