विकासनगर। अंबारी विकासनगर स्थित प्रगति शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल, सेपियंस स्कूल विकासनगर, द एलटस इंटरनेशनल स्कूल सहसपुर में मातृ दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रगति शिक्षा मंदिर जूनियर हाईस्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेशमा अंसारी, स्वीटी सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों द्वारा अनेक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें मां ओ मेरी मां मैं तेरा लाडला, तुझ में रब दिखता है यारा मैं क्या करूं, तू कितनी अच्छी है कितनी प्यारी है ओ मां आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सभी माताओ के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेशमा अंसारी ने कहा कि माँ बच्चों के लिए प्रथम शिक्षिका भी होती है इसलिए बच्चों को अपनी माता का अनुसरण करना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनम माथुर ने कहा कि ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता था, इसलिए उसने ‘मां’ बनाई। मां हमारे जीवन की पहली शिक्षक, सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। इस अवसर पर एडवोकेट सुमित सिंह, प्राजंलि सिंह, श्रव्या माथुर,सुनीता देवी, सुमित्रा तोमर, प्रीति नेगी, अंकिता तोमर, निशा सिंह, अदिति, किरण भाटी, मनीष खन्ना, शैला शेख, रानी चंदेल, नवीन, मनीशा वर्मा, मंजू आदि शिक्षक तथा अभिभावक गण मौजूद रहे।
