एनडीएस में अलंकरण समारोह आयोजित , नवनिर्वाचित विद्यार्थी प्रतिधिनियों ने समारोह में ली निष्ठा से जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ

ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित एनडीएस स्कूल में नवनिर्वाचित विद्यार्थी प्रतिनिधियों का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय संस्थापक संत जोध सिंह महाराज विद्यार्थी प्रतिनिधिनियों को आशीर्वाद देकर उनका हौसला बढ़ाया। गुरुवार को आयोजित समारोह में श्रीहेमकुंड साहिब गुरूद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा भी शामिल हुए।
प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी ने विद्यालय आगमन पर उनका स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मूल मंत्र, गायत्री मंत्र और शबद गायन के माध्यम से ईश्वर का आह्वान कर नकारात्मक शक्तियों के नाश व सात्विक ऊर्जा के प्रसार के लिए सामूहिक प्रार्थना की। समारोह में विद्यालय संस्थापक संत जोध सिंह महाराज ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। प्रधानाचार्या ने चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रति उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। पूर्ण आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण भाव से करने का संकल्प भी लिया।
नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों में विद्यालय कप्तान अंशुमन रयाल, अक्षिता भट्ट, उप कप्तान प्रांजल रावत, शिव्यांजलि, खेल कप्तान तन्मय रयाल, प्रियांशी राणा, साहित्य कप्तान रुद्राक्ष त्रिपाठी, आकांक्षी पुंडीर के अलावा स्कूल के चार सदनों ध्रुव, एकलव्य, अभिमन्यु व नचिकेता के लिए चयनित सदन के पदाधिकारियों बैच के साथ ही सैशे प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. एसएन सूरी, रेणु सूरी, डॉ. सुनीता शर्मा, चंद्रभूषण पोखरियाल, निर्मल आश्रम के निदेशक सरदार गुरजिंदर सिंह, उपासना गुलाटी, अवतार कौर, मुकुल तायल, नीरू अरोड़ा, शम्मी पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *