देहरादून में 4 अप्रैल से ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ का आयोजन

देहरादून। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, शिक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 4 से 12 अप्रैल 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में देशभर के 10 लाख से अधिक किताबें और 300 प्रकाशक हिस्सा लेंगे।

मुख्य उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। महोत्सव में गढ़वाली और कुमाऊँनी भाषाओं सहित कई भाषाओं की पुस्तकें प्रदर्शित होंगी। बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग, कार्यशालाएँ, क्विज़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए 13 पुस्तकें गढ़वाली और कुमाऊँनी में अनुवादित की गई हैं, जिन्हें महोत्सव के दौरान जारी किया जाएगा। प्रवेश निःशुल्क होगा और यह आयोजन पुस्तकों, विचारों और संस्कृति का एक अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *