मुख्यमंत्री धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में “ऑपरेशन प्रहार” चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *