नई टिहरी: नई टिहरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नैथानी की अध्यक्षता में घोषित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य नैथानी ने बताया कि कक्षा 1 में विहान तड़ियाल ने प्रथम तथा वंशिका गुनसोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 में त्रिषा प्रथम और आदर्श सकलानी द्वितीय, कक्षा 3 में आशिका गुनसोला प्रथम तथा नैतिक खंडेलवाल द्वितीय रहे। कक्षा 4 में आलोकिता ने प्रथम एवं अनिरुद्ध सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 5 में आकृति प्रथम और अमन रमोला द्वितीय स्थान पर रहे।
नर्सरी वर्ग में ऋषभ प्रथम और रुद्रांश चौहान द्वितीय, एलकेजी में आराध्या नेगी प्रथम तथा आद्विक उनियाल द्वितीय, जबकि यूकेजी में आरुषी प्रथम और आरव द्वितीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने और उन्हें मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने की अपील की।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने कहा कि विद्या भारती से संबद्ध शिशु मंदिरों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में व्यवस्थापक रामलाल नौटियाल, उपाध्यक्ष धनपाल गुनसोला, कोषाध्यक्ष राधेकृष्ण सेमवाल, महिला समिति की अध्यक्ष रोशनी कुमाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
