देहरादून में 5 किमी सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता दौड़ का शुभारंभ

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और जनसहभागिता से इन अभियानों को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *