नई टिहरी। नगर पंचायत लंबगांव की ओर से आयोजित भव्य नगर महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘लक्की ड्रा धमाका’ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 1050 पर्चियों के माध्यम से भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया गया।
लक्की ड्रा के दौरान पूरे परिसर में रोमांच का माहौल बना रहा और विजेताओं के नामों की घोषणा पारदर्शी तरीके से की गई। चयनित प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कार प्रदान किए गए।
स्कूटी बना मुख्य आकर्षण
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण प्रथम पुरस्कार रहा, जिसे पट्टी उपली रमोली के सिरवाणी गांव निवासी रिशित पंवार ने जीता। उन्हें नगर पंचायत की ओर से नई स्कूटी भेंट की गई। स्कूटी जीतने पर रिशित पंवार और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अन्य विजेताओं पर इनामों की बौछार
-
द्वितीय पुरस्कार (टीवी): अंशिका पवार
-
तृतीय पुरस्कार (वॉशिंग मशीन): आदित्री राणा
-
चौथा पुरस्कार (फ्रिज): अनुराग बिष्ट
-
पांचवां पुरस्कार (मोबाइल): गोविंद सिंह पंवार
-
छठा पुरस्कार (साइकिल): संस्कार बिष्ट
-
सातवां पुरस्कार (मिक्सी): किर्तिका रमोला
-
आठवां पुरस्कार (प्रेशर कुकर): शिवानी
-
नौवां पुरस्कार (प्रेस): अनुष्का पंवार
-
दसवां पुरस्कार (घड़ी): सुनीता देवी
-
ग्यारहवां पुरस्कार (टेबल फैन): अवनी पंवार
-
बारहवां पुरस्कार (हॉटकेस): आशीष बिजलवाण
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नगर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और जनसहभागिता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, सभासद गिरीश रावत, मनीषा बिष्ट, अर्जुन रावत, गुड्डी देवी, अमित रांगड, जगमोहन बगियाल, विनीत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
