देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को शानदार, दमदार और आम आदमी की सोच वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने के साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाने वाला है।
डॉ. बंसल ने कहा कि यह इतिहासिक क्षण है, क्योंकि स्वतंत्र भारत में पहली बार बजट रविवार को पेश किया गया। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं।
मुख्य बिंदु:
-
बजट का कुल आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये, पिछले वर्ष का 50.65 लाख करोड़ था।
-
राजकोषीय घाटा FY27 में अनुमानित 4.3% और कर्ज-GDP अनुपात 55.6%।
-
बजट में गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसर सुनिश्चित।
-
महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ से ग्रामीण क्षेत्रों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा।
-
पर्यावरण और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बायोफार्मा क्षेत्र में निवेश।
-
उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास ट्रैकिंग, दुर्गम मार्ग और पर्यटन बुनियादी ढांचे पर जोर।
डॉ. बंसल ने कहा, “यह बजट ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में कदम है, जहां विकास के अवसर सभी तक पहुंचें। पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के लिए विशेष योजनाएं सुनिश्चित करती हैं कि कोई पीछे न छूटे।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट विकासोन्मुख और समावेशी दृष्टिकोण का प्रतीक है।
